फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeing the beautiful tableaux the audience got emotional

मनोहक झांकियां देख दर्शक हुए भाव विभोर

Wed, 12 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing the beautiful tableaux the audience got emotional
बावली चौराहे पर स्थित बाबा बुढ़े नाथ महादेव मंदिर का जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजाया गया। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। बुधवार को भी नगर समेत ग्राम्यांचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सार्वजनिक रुप से तो कोई बड़े आयोजन नहीं हुए पर मंदिरों और घरों में पूर्व की भांति रंग बिरंगे बत्तियों व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित कई तरह की झांकिया सजाई गई। सोशल डिस्टेसिंग में पहुंचे लोगों ने दर्शन किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस व थानों पर भी दूसरे दिन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पुलिस लाइंस रोड पर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सन्नाटा छाया रहा। रोड सूना रहा। नगर के महुवरिया स्थित मोहल्ले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। सजी झांकी को देखेने के लिए आसपास के लोग उमड़े रहे। विंध्याचल, कुछ मंदिरों व लोगों ने अपने-अपने घरो में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। शेरकोठी में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष सादगी ढंग से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भटवा की पोखरी स्थित श्री पंच परमेश्वर महादेव मंदिर में झूला उत्सव, कृष्ण राधा की मनमोहक सजाई गई झांकियों को देेखने के लिए लोग उमड़े रहे। रतनगंज स्थित विलाश की गली में अश्वनी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। कछवां, क्षेत्र के बरैनी गांव सहित नगर क्षेत्र में बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि महामारी को देखते हुए मंदिरों के अंदर ज्यादा भीड़ नहीं होने दी गई। सभी मंदिरों के बाहर गेट पर ही श्रद्धालुओ के हाथों को सेनेटाइज करवाया जा रहा था। बिना मास्क के मंदिर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। बरैनी के लक्ष्मी नरायन मंदिर और बुढें नाथ मंदिर को कुछ दिन पहले से ही दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान पुजारी,राजेंद्र उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, धिरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, कृष्ण मोहन सिंह, डी राय, रामबाबू सिंह, टुन्नू सिंह, गौरव सिंह, अखिलेश मास्टर रहे। नरायनपुर, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को देर रात बैकुंठपुर स्थित शिवमंदिर पर कृष्ण जन्म भजन कीर्तन, हवन पूजन व संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शिवमंदिर को झालर, बत्ती व फूल मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम से कृष्ण भक्त मंदिर पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। दूर दराज से आए रामायणी अनिल सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मुन्ना सिंह, आचार्य भोलानाथ सिंह, रामरीत विश्वकर्मा आदि ने रामायण का गीतो की धुन पर गायन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान पुरोहित रामलखन उपाध्याय, यजमान प्रमोद जायसवाल, अजय जायसवाल, अशोक केशरी, दीपक प्रजापति, गणेश जायसवाल, भोला मोदनवाल, सुमित जायसवाल, संतोष चौरसिया, मनीष अग्रहरी, पिंटू सिंह ,रमेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।विंध्य क्षेत्र में धूमधाम से मनी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए उमड़े रहे श्रद्धालु
विंध्याचल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर रंग बिरंगी लाइट, गुब्बारे से सजाया गया था । मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े। माता के दर्शन पूजन करने के उपरांत बड़ी संख्या में भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया एवं अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर एवं योग मायामा अष्टभुजा देवी मंदिर प्रांगण भी रंगीन लाइटों से सजाया गया था। विंध्याचल क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, बावली चौराहा बूढ़े नाथ, मंदिर रेलवे स्टेशन रोड, अमरावती चौराहा, दूधनाथ तिराहा, लाल भैरव मंदिर, गेरुआ तालाब, अष्टभुजा मंदिर, शिवपुर राम गया घाट व बनवारीपुर आदि क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed