फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   security tightens in the wake of aug 15

चुस्त-दुरुस्त रखें सुरक्षा व्यवस्था : डीआईजी

Fri, 14 Aug 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 14 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
security tightens in the wake of aug 15
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने गुरुवार को फतहां स्थित अपने कैंप कार्यालय में तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने एवं से ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

डीआईजी शिवसागर सिंह ने अपराध पर अंकुश लगाने को कहा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में पुराने भूमि एवं अन्य विवाद को चिह्नित कर उनका निराकरण कराने, चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने, अवैध शस्त्र, गोला बारूद, मादक पदार्थो एवं अवैध शराब के व्यवसाय पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया। गुंडा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम एवं एनएसए में कार्रवाई करने तथा नक्सल गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने और एवं निरंतर कांबिंग आदि किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को टीम बना कर गिरफ्तार करने को कहा। । हत्या, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी, चोरी, अपहरण, दहेज हत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। चोरी की शत प्रतिशत बरामदगी का निर्देश देते हुए गैंगस्टरों की संपति को जब्त कराने को कहा। लंबित पार पत्र, चरित्र सत्यापन, प्रारंभिक जांचों, पेंशन प्रकरणों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान  एसपी दिनेश चंद्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed