फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Security guard shot himself

सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली

Fri, 30 Oct 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Security guard shot himself
चील्ह। थाना क्षेत्र के अनिरुद्ध पुर पूरब पट्टी गांव निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने गुरुवार की रात 9 बजे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राजेश सिंह गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह का सबसे छोटा पुत्र है। झारखंड के रांची में रहकर किसी कंपनी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य कर रहा था। बुधवार को वह रांची से घर लौटा है। गुरुवार की रात 9 बजे वह अपने घर के आंगन में खड़ा होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार लिया। यह वाकया देख परिवार वाले भौचक रह गए। घर में कोहराम मच गया। गोली की आवाज सुनकर आस.पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर चील्ह थानाध्यक्ष व चेतगंज चौकी प्रभारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। राजेश को सात वर्ष का एक पुत्र है। उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अभी परिवार वाले कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पांच माह पूर्व भी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हंगामा करने पर पुलिस उसे थाने ले गई थी। जांच पड़ताल के बाद छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed