{"_id":"64540949271a448a750f9187","slug":"security-and-parking-system-will-be-better-in-vindhya-dham-mirzapur-news-c-20-1-187836-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य धाम में सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य धाम में सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था होगी बेहतर
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कार्यालय में बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर व आसपास महत्वपूर्ण तिथियों, मुहूर्त व पर्व दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, सुगम दर्शन-पूजन, यातायात व वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मां विंध्यवासिनी के सुगम दर्शन व वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल, प्रभारी निरीक्षक धाम सुरक्षा, प्रभारी निरीक्षक यातायात, धाम सुरक्षा चौकी प्रभारी को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों, मुहूर्त व पर्व के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण तिथियों पर यातायात का समुचित प्रबंधन करने का निर्देश दिया। ताकि कहीं भी जाम आदि कि समस्या न हो। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा व सुगम दर्शन के लिए विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। यातायात प्रभारी को विंध्य धाम क्षेत्र, गलियों, मुख्य मार्गों, तिराहों-चौराहों व आने-जाने वाले मुख्य मार्गों पर निरीक्षण कर जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाने तथा बैरिकेडिंग कराकर यातायात रूट पर व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नसीहत दी कि पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी समस्त दर्शनार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करें। उन्होंने आगाह किया कि दर्शनार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार क्षम्य नहीं होगा। इस दौरान सीओ सीओ परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय आदि मौजूद रहे।