फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second shooter of former head murder case also arrested

पूर्व प्रधान हत्याकांड का दूसरा शूटर भी गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Second shooter of former head murder case also arrested
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास गोड़टूटवा के पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल दूसरे शूटर को भी पुलिस ने सोमवार की सुबह सरैया बाजार में शराब के ठेके के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और तीन सौ रुपये बरामद हुए। इससे पहले इस मामले में पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक सप्ताह पहले मुख्य शूटर को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल संग गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एएसपी सिटी संजय कुमार ने शूटर को पेश करते बताया कि 20 नवंबर 2020 की रात गोड़टूटवा गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव की देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास हत्या कर दी गई थी। मामले में राजेश यादव के साथी बाबू खान, कपिल चौबे और पूर्व चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार किया गया था। खुलासे में आया कि विसुंदरपुर निवासी अखिलेश दुबे और बाबू खान ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने सिम और बाइक उपलब्ध कराने वाले के साथ विंध्याचल के होटल में शरण देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आठ फरवरी को मुख्य शूटर कुनाल सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी विरईपुर थाना फत्तनपुर रानीगंज प्रतापगढ़ को उसके साथी के साथ खजुरी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को दूसरे शूटर की तलाश थी। देहात कोतवाल विजय चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि दूसरा शूटर गौरव सिंह बादल निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जियनपुर आजमगढ़ सुपारी का धन लेने आया है। पुलिस और एसओजी की टीम ने घेरेबंदी कर शूटर गौरव सिंह को सरैया बाजार के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। अभी मुख्य साजिशकर्ता अखिलेश दुबे निवासी विसुंदरपुर फरार चल रहा है।
विज्ञापन

होटल में मिले सीसी टीवी से हुई थी शिनाख्त
हत्या करने वाले शूटर विंध्याचल के एक होटल में रुके थे। छानबीन के बाद पुलिस ने एक होटलकर्मी को जेल भेजा। उसके बाद वहां के सीसी कैमरे की पड़ताल किया। सीसी कैमरे की छानबीन की गई। जिसके बाद दोनों शूटर का फोटो पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने शूटरों की शिनाख्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरण देने का एहसान चुकाने में अपराधी बना गौरव
एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दूसरे शूटर का आपराधिक इतिहास नहीं है। इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था। पूर्व प्रधान की हत्या के पहले गौरव के गांव में हवाई फायरिंग हुई थी। गौरव एक भैरो मंदिर में दर्शन करने गया गया। मंदिर के पास गोली चलने के मामले में लोगों ने बताया कि उसका भी नाम है। इसके बाद वह भाग गया। इस तरह वह अपराधियों की शरण में आ गया। रांची जेल में बंद अमन सिंह के गैंग के अपराधियों ने उसको शरण दी। शरण देने के एहसान के बदले उससे हत्या करने की सुपारी दी गई।

गौरव से नहीं चली गोली तो कुनाल ने मारी थी गोली
मिर्जापुर। दोनों शूटर जब पूर्व प्रधान राजेश यादव की हत्या करने आए थे तो गोली चलाते समय गौरव का हाथ कांपने लगा था। इस पर मुख्य शूटर कुनाल ने सीने में दो गोली उतार दिया था। इसके बाद गौरव उसके बाइक पर बैठा कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed