फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second marriage had to be expensive, went to jail

Mirzapur News: दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, गया जेल

Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Second marriage had to be expensive, went to jail
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी ने पति के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दाढ़ीराम गांव निवासी विष्णु लाल की शादी आठ वर्ष पूर्व इटवा निवासी पूजा के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। महिलाओं की गोद भरने के लिए विष्णु तंत्र मंत्र के साथ ही जड़ी बूटी देता था। दवा लेने संतनगर थाना क्षेत्र की एक महिला भी विष्णु के यहां आती रहती थी। विष्णु से उसे प्रेम हो गया। छह माह पूर्व महिला को घर में रख लिया। आरोप है कि पत्नी पूजा विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। विवाद बढ़ने पर पूजा को घर से निकाल दिया। विवश होकर पूजा ने विष्णु के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed