फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second case of forced religious conversion reported in 14 days, two arrested

Mirzapur News: चाैदह दिन में धर्म परिवर्तन कराने का दूसरा मामला सामने आया, दो गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Second case of forced religious conversion reported in 14 days, two arrested
धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति स्त्रोत-पुलिस
मिर्जापुर। 14 दिन में धर्म परिवर्तन कराने का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले बीते 30 सितंबर को पुलिस ने अहरौरा क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने गरीब आदिवासी समाज के लोगाें को आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले जेम्स उर्फ रामदीन उर्फ राजू व सरिता देवी निवासी ग्राम राहट थाना चौरहटा जनपद रीवा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन

उनके पास से धार्मिक पुस्तक, रजिस्टर, फोटो व मोबाइल बरामद किया गया। लालगंज थाना क्षेत्र के चेरुईराम गांव निवासी गौरवेंद्र सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि हिंदू धर्म के लोगों को आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। लालगंज पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही मिली। बसही कला हाइवे के दक्षिण तरफ कुछ लोगों को चंगाई सभा कर धर्मपरिवर्तन कराने के लिए एकत्र किया गया था।
उन्हें प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दोनों आरोपी लालगंज निवासी रविंद्र पटेल के मकान पर किराएदार के रूप में रहते हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जेम्स द्वारा अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ संस्था के माध्यम से प्राप्त पैसे से गांव-गांव जाकर खास आर्थिक रूप से कमजोर, आदिवासी समाज को मिशन से जोड़ते हैं।
उनको ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनको प्रार्थना सभाओं में ले जाकर धीरे-धीरे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देकर तथा समय-समय पर उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए सामान, पैसा दिया जाता है।

प्रभु यीशु के गीत गाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उनके पास से रजिस्टर, प्रार्थना की चार किताब व एक फोटो, मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन में महत्वपूर्ण डिजीटल साक्ष्य उपलब्ध है। जो जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed