फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Search for three cousins missing from Sonbhadra in Mirzapur

Mirzapur News: सोनभद्र से लापता तीन चचेरी बहनों की मिर्जापुर में खोजबीन

Thu, 25 May 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Search for three cousins missing from Sonbhadra in Mirzapur
मड़िहान (मिर्जापुर)। सोनभद्र जिले से मंगलवार को दोपहर में तीन चचेरी बहनें लापता हो गईं। उनका लोकेशन मड़िहान थाना क्षेत्र में मिला है। लापता चचेरी बहनों के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने देर रात सोनभद्र जिले के शाहगंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही फिरौती मांगने वाले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर मड़िहान पुलिस को सूचना दी। देर रात मड़िहान पुलिस फिरौती मांगने वाले आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर सोनभद्र पुलिस भी पहुंची है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर लोकेशन के आधार पर खोजबीन में जुटी है। हालांकि देर शाम तक चचेरी बहनों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन चचेरी बहनें मंगलवार को दोपहर में सामान लेने निकली थीं। उनमें से एक कक्षा 11, दूसरी कक्षा नौ और तीसरी कक्षा आठ की छात्रा हैै। तीनों बहनें दोपहर में लापता हो गईं। शाम तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने खोजबीन की। उधर, शाम को एक युवक ने लड़कियों के गांव के एक व्यक्ति को फोन कर बताया कि तीनों बहनें उसके पास है। उस व्यक्ति ने लड़कियों के परिजनों को उसका नंबर दिया। लड़कियों के पिता ने उस नंबर पर बात की तो उसने लड़कियों को सौंपने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने 10 हजार रुपये देने की बात कही तो उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन

देर रात परिजनों ने शाहगंज थाने में तीनों बहनों के लापता होने की तहरीर देकर फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी। इसके बाद शाहगंज पुलिस ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान नंबर मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का मिला। शाहगंज पुलिस की सूचना पर मड़िहान पुलिस उस व्यक्ति को घर से उठाकर थाने ले आई। सोनभद्र पुलिस ने भी पहुंच कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक को साथ लेकर सोनभद्र और मिर्जापुर पुलिस इमिलियाचट्टी पहुंच कर खोजबीन कर रही है। हालांकि लापता तीनों बहनों का पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़िहान अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सोनभद्र के शाहगंज से तीन लड़कियां लापता हुई हैं। घोरावल के पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाने की पुलिस ने छानबीन की तो लड़कियों का लोकेशन मड़िहान बस स्टैंड पर मिला। वहां से जिस युवक ने उनके परिजनों से बात की थी, उससे पूछताछ की गई। मड़िहान से ऑटो से तीनों लड़कियों को ले जाया गया। युवक से पूछताछ के बाद ऑटो सवार युवक का लोकेशन शाम को इमिलियाचट्टी में मिला। सोनभद्र और मिर्जापुर की पुुलिस इमिलिया चट्टी में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed