फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDP machine arrived two years ago, but has not yet started operating.

Mirzapur News: दो साल पहले आई एसडीपी मशीन, अभी तक संचालन शुरू नहीं

Mon, 22 Sep 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
SDP machine arrived two years ago, but has not yet started operating.
मंडलीय अस्पताल के रक्तकेंद्र में रखी एसडीपी मशीन, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के रक्त केंद्र में लगी एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) मशीन को लगे दो साल हो गए हैं। अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। पहले इसे संचालित करने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया बाधा बन रही थी।
विज्ञापन

अब वह भी बाधा दूर हो गई है। बावजूद इसके मशीन का संचालन नहीं हो रहा है। एसडीपी दान करने के लिए मंडल के लोगों को वाराणसी जाना पड़ता है। यदि यह मशीन संचालित होना शुरू हो जाए तो मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डेंगू और कैंसर मरीजों को प्लेटलेट्स की पड़ती है जरूरत
प्लेटलेट्स की जरुरत ज्यादातर डेंगू और कैंसर मरीजों को होती है। रक्तदान के बाद रक्त से प्लेटलेट्स अलग किया जाता है। प्लेटलेट्स की एक यूनिट चढ़ाने पर मरीज के शरीर में चार से पांच हजार प्लेटलेट्स बढ़ता है। एसडीपी मशीन से शरीर से सिर्फ प्लेटलेट्स ही निकलता है। इसे चढ़ाने पर 20 हजार प्लेटलेट्स बढ़ता है। इससे मरीज की सेहत में तेजी से सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed