फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM expressed displeasure over slowness in record registry, directed to speed up

Mirzapur News: फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर एसडीएम ने जताई नाराजगी, तेजी लाने का निर्देश

Sat, 18 Jan 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
SDM expressed displeasure over slowness in record registry, directed to speed up
लालगंज। उपजिलाधिकारी आसाराम वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पता चला कि अब तक केवल 25 प्रतिशत प्रगति हो सकी है। धीमी रफ्तार पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सभी सरकारी योजनाओं का आधार है। किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इसे समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के लिए लेखपाल, कृषि विभाग और सहज जन सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को लगाया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र किसानों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूरी हो। एसडीएम ने यह भी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसीलिए किसानों के लिए यह अनिवार्य है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में नायब तहसीलदार लालगंज राहुल मिश्रा हलिया नायब तहसीलदार राजीव यादव, सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल, ग्राम प्रधान रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed