फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scuffle in Kalka Mail, many passengers fell

Mirzapur News: कालका मेल में धक्का-मुक्की, कई यात्री गिरे

Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in Kalka Mail, many passengers fell
मिर्जापुर। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर में शनिवार की सुबह कालका मेल से उतरने और चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कई लोग गिर गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी को यात्रियों को समझाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन अप लाइन पर कालका मेल सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची। ट्रेन के रुकते ही उससे उतरने और चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की होने लगी। इससे यात्री गिर जा रहे थे। झड़प होने पर कुछ यात्रियों ने पत्थर उठा लिए थे। यह देख आरपीएफ और जीआरपी के लोग पहुंचे और यात्रियों को समझाया। पहले ट्रेन से यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद चढ़ने वाले यात्रियों को बैठाया गया। यही हाल स्टेशन पर आने वाली दूसरी ट्रेनों को रहा। ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी होती रही। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन के रुकने पर यात्रियों के चढ़ने च उतरने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। यात्रियों को समझा कर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed