फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scorpio going in wrong direction collides with two cars, 13 injured

Mirzapur News: गलत दिशा में जाकर स्कार्पियो ने दो कारों में मारी टक्कर, 13 घायल

Sat, 15 Feb 2025 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Scorpio going in wrong direction collides with two cars, 13 injured
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई तिवारी गांव के सामने शनिवार को सुबह एक स्कार्पियो ने गलत दिशा में जाकर दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहनों में सवार 13 लोग घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजयपुर सर्रोई में घायलों का इलाज कराया गया। झारखंड निवासी स्कॉपियो सवार प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के जिगनाबारी गांव निवासी राहुल सिंह (55), किरन सिंह (50), राघवेंद्र (32), अप्सरा (28), प्रखर सिंह (28), दिलीप सिंह (55), शिल्पा सिंह (30) दो कारों से सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे थे। सर्रोई तिवारी गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो दाहिनी दिशा में आकर दोनों कारों में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं, स्कार्पियो सवार झारखंड के गिरीडीह जिले के कछरी निवासी सुखदेव महतो (40), टुपलाल (50), जगेशर (45), सुप्रिया (18), मालती (45), अनुराधा (40) घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया, जहां डाॅ. पुनीत अग्रवाल ने उनका इलाज किया। परिजन किरन सिंह को प्रयागराज ले गए। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed