फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scorched woman dies due to fire in Madha

मड़हे में आग लगने से झुलसी महिला की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scorched woman dies due to fire in Madha
मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव में बुुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। आग लगने से मड़हे में सो रही महिला चपेट में आ गई। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक झुलसकर महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दांती गांव निवासी अंकिता सरोज (42) पत्नी स्व. भोला खाना खाने के बाद रात में घर के बगल झोपड़ी में सो गईं। उनके चार बच्चे अपने चाचा के मकान की छत पर सोने चले गए। बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। आग लगने पर जब महिला की नींद खुली तो वह आग से घिर गई थीं। आग की चपेट में आने पर महिला ने शोर मचाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग लोग भागे-भागे पहुंचे। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझने से पहले महिला की मड़हे में झुलसकर मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान शैलेश कुमार राय मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed