फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider dies after being crushed by dumper

डंपर से कुचलकर स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being crushed by dumper
नरायनपुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास शनिवार को शाम छह बजे पीछे से आ रही डम्फर की चपेट में आने से बैटरी चालित स्कूटी सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी नन्दकिशोर पाण्डेय (50) पुत्र अमरनाथ पाण्डेय घर से बैटरी चालित स्कूटी पर सवार होकर नारायनपुर बाजार की ओर आ रहे थे। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर सोनभद्र की ओर जा रहा था। बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास डंपर स्कूटी सवार को कुचल कर फरार हो गया। चालक सिकिया गांव के पास डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनो को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए चुनार स्थित मोर्चरी हाउस को भेज दिया। मृतक वाराणसी में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास शरद संस्थान के नाम से प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। इनको एक पुत्र शरद पाण्डेय है। जिनकी शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed