फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty collided with divider, four injured

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, चार घायल

Mon, 10 Apr 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Scooty collided with divider, four injured
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर रविवार की शाम को मिर्जापुर की तरफ से आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के चिकान टोला मुहल्ला निवासी आकाश पाल अपनी बहन व भांजे के साथ स्कूटी पर सवार होकर मिर्जापुर की तरफ से अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में अमरावती चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल टंकी के पास स्कूटी अनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट साधन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बिल्लो कुमारी (15) की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल आकाश पाल (25) , ज्योति कुमारी (12) व चीनू (3) को सीएचसी में इलाज कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed