फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scientists observe crop

वैज्ञानिकों ने फसल का किया निरीक्षण

Sat, 21 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
 Scientists observe crop
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का एक दल शुक्रवार को विकास खंड के भदावल और पिड़खिड़ गांव में पहुंचा। वैज्ञानिकों के दल ने गांव में गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक आयरन युक्त गेहूं की पैदावार बढ़ाने पर शोध कर रहे हैं। साथ ही नई प्रजाति बीएचयू तीन और छह की खेती करने पर बल दिया, जिसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय समिति के टीम डिप्टी डायरेक्टर ओल्फ गैंग फाइफर के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के दल ने गेहूं की पैदावार का निरीक्षण किया। हार्वेस्ट प्लस समिति के तत्वावधान में गेहूं में आयरन और जिंक के परीक्षण का कार्य चल रहा है। समिति के सदस्य फाइफर ने बताया कि गेहूं की उपज बढ़ाने के लिए पूर्वांचल में 71 जगहों पर 12 प्रजातियों पर विशेष परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का प्रयास चल रहा है कि नवीनतम प्रजाति में इतना आयरन उपलब्ध हो कि उन्हें अलग से आयरन नहीं खाना पड़े। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 तक लगभग 180 लाख किसानों के घर में ऐसा बीज पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष पूरे विश्व में 25 लाख किसानों को गेहूं का बीज वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। बीएचयू के  कृषि वैज्ञानिक हरमेंदर मिश्र ने बताया कि किसानों को बीएचयू तीन और बीएचयू छह बीज की प्रजाति का वितरण उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को किया गया है। जिसका लाभ किसान अधिक पैदावार कर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

डा. विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जो भी किसान इस बीज का प्रयोग करेंगा, वह किसान अगले वर्ष दो किसानों को दस-दस किग्रा बीज नि:शुल्क प्रदान करेंगा। इस अवसर पर डा. बी अरुण, डा. छवि तिवारी, किसान हरवंश सिंह, रमेश सिंह, रवि प्रकाश सिंह, जगतंबा सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed