फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools reopened after summer vacation; children welcomed with *roli* and *tika*.

Mirzapur News: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल, रोली टीके से हुआ बच्चों का स्वागत

Wed, 17 Jun 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Schools reopened after summer vacation; children welcomed with *roli* and *tika*.
कंपोजिट विद्यालय मेवली में बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। जिले के सभी परिषदीय स्कूल मंगलवार को गर्मी की लंबी छुट्टियोंं के बाद खुल गए। मंगलवार सुबह सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने रोली टीका लगाकर स्वागत किया। बच्चे भी काफी दिनों के बाद विद्यालय पहुंचने और सहपाठियों से मिलकर प्रसन्न रहे।
विज्ञापन

स्वागत के बाद पठन-पाठन शुरू हुआ। हालांकि पहले दिन बहुत ही कम संख्या में बच्चे विद्यालय पहुंचे थे। कहीं 20, कहीं 30 तो कहीं मात्र चार पांच बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। कई जगहों पर शिक्षकों को दाइयों को भेजकर बच्चों को बुलवाना पड़ा। एमडीएम के बाद बच्चों को खीर, बुंदिया या अन्य कोई मिष्ठान्न दिए गए। शिक्षा निदेशक ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था कि बच्चों को एमडीएम के निर्धारित मेनू के अतिरिक्त कोई न कोई मीठा खाद्य पदार्थ अवश्य दिया जाए।
विज्ञापन

जनगणना की ड्यूटी कर रहे शिक्षक पहले अपने विद्यालय पहुंचे। उनका कहना रहा कि जनगणना का कार्य अब लगभग समाप्ति पर है। इसको वह दूसरी मीटिंग में कर लेंगे। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। जिले के 1829 विद्यालयों में 53261 बच्चे विद्यालय पहुंचे थे। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। उसमें बच्चों का नामांकन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed