फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools from class six to eight will open from today

आज से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय

Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Schools from class six to eight will open from today
मिर्जापुर। जिले के कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय मंगलावर से खुल जाएंगे। कड़ी सुरक्षा एवं सतर्कता के बीच बच्चों को विद्यालय बुलाने की सोमवार को दिन भर तैैयारी होती रही।
विज्ञापन

कोविड- 19 के तहत बरती जा रही सतर्कता के कारण जिले के सभी विद्यालय अभी तक बंद चल रहे थे। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय तो 16 अगस्त को खुल गए लेकिन कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद चल रहे थे। अब इनमें से कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय भी प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार से खोले जाने थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान एवं हिमांचल पदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई। इससे विद्यालय अपने निर्धारित समय से नहीं खुल सके। अब वे सभी विद्यालय 24 अगस्त को खोले जाएंगे। सभी विद्यालयों को रविवार को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर बैठाने का निर्देश दिया गया है। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
रानी कर्णावती में हुआ सैनिटाइजेशन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को साफ- सफाई करायी गई। साथ ही पूरे विद्यालय का सैनिटाइजेशन कराया गया। प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी के निर्देशन में सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed