फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools celebrating the festival of Raksha Bandhan

विद्यालयों में मना रक्षाबंधन का त्योहार

Sat, 29 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला Updated Sat, 29 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Schools celebrating the festival of Raksha Bandhan

विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व नगर के शिक्षण संस्थानों में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मंगलकामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

विद्यालय परिसर में सुबह से बहनें नवीन परिधानों में सुसज्जित होकर थाल में रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए भाईयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन


नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनें कतार में खड़ी होकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों को मिठाई भी खिलाया तथा भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह व संध्या सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने भाईयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं। पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंटकर सदैव उनकी रक्षा का वचन दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है।

प्रबंधक एआर भंडारी ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। धुंधीकटरा स्थित रेचल किंडरगार्टेन एंड प्ले स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

बहनों ने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर भाईचारे का वातावरण प्रस्तुत किया। स्कूल की निदेशिका ने पर्व की ढेर सारी बधाई दी।

 इसी तरह नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने बड़े ही स्नेह से बहनों की कलाईयों में राखी बांधी और मंगलकामना की, वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार प्रदान कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। निदेशिका गीता गुप्ता ने पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

भटौली रोड स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में बच्चों और अध्यापिकाओं ने श्रृंखला बनाकर हाथ से हाथ मिलाकर राखी के साथ एकता के प्रतिरूप को दर्शाया। डायरेक्टर आयूष सर्राफ ने सभी को पर्व की महत्ता बताते हुए बधाई दी। उधर तिवराने टोला स्थित गुडमार्निंग स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने बहन योगमाया एवं भाई श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बहनों ने सुसज्जित श्रीकृष्ण की कलाई में राखी बांधी। प्रधानाचार्य सावित्री पांडेय ने पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रूपा श्रीवास्तव, पूजा, भावना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed