फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   school open after lockdown teacher reach school in mirzapur

लॉकडाउन के बाद पहली बार स्कूल पहुंचे गुरुजी

Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
school open after lockdown teacher reach school in mirzapur
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालय बुधवार से खुल गए। हालांकि, बच्चे अभी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। उनको विद्यालय आने के लिए मनाही है लेकिन शिक्षक पहले दिन अपने विद्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

देश में 25 मार्च से लाकडाउन लगने के पहले ही विद्यालयों को बंद करा दिया गया था। कुछ दिन शिक्षक आए, उसके बाद उनका भी विद्यालय में आना बंद करा दिया गया। उसके बाद से लगातार विद्यालय बंद चलता रहा। एक जून से जब अनलाक- 1 शुरू हुआ तो यह संभावना जतायी जाने लगी थी कि अब संभवत: विद्यालय भी खुल जाएंगे। लेकिन स्थिति का जायजा लेने में एक माह का समय बीत गया।
विज्ञापन

इसके बाद एक जुलाई से सभी शिक्षकों को विद्यालय में आना अनिवार्य कर दिया गया। उनसे कहा गया कि वे प्रतिदिन समय से अपने विद्यालय में उपस्थित होकर शैक्षिक गतिविधियों को अद्यतन करें। साथ ही जो योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका देखभाल करें। इसके साथ अन्य दायित्वों को भी सौंपा गया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल विभाग से अभी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed