फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School manager arrested for occupying playground land

खेल मैदान की जमीन कब्जा करने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
School manager arrested for occupying playground land
मिर्जापुर। पिछले 30 वर्ष से खेल मैदान की भूमि पर कब्जा जमाए आरोपित स्कूल प्रबंधक को देहात कोतवाली पुलिस ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी से गिरफ्तार किया। देहात कोतवाली में सोमवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरोपित ने कूटरचित तरीके से अभिलेखों में हेरेफेर किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदईपुर के लेखपाल धर्मराज पाल ने शेषनारायण मिश्रा निवासी आवास विकास कॉलोनी कतवारु के खिलाफ खेल मैदान की 35 बीघा जमीन कब्जा करने का मामला संज्ञान में लाया था। जमीन पर अनंदा चरण बनर्जी हायर सेकेंडरी स्कूल का भी संचालन होता है। एंटी भूमाफिया फोर्स की बैठक में उपजिलाधिकारी सदर ने भूमाफिया के रूप में उसे चिह्नित किया था। कोतवाली देहात में चार सितंबर को लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को देहात कोतवाली के उप निरीक्षक काशीनाथ सिंह ने आवास विकास के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed