फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   School buzzing, children welcomed by applying tilak

Mirzapur News: स्कूल गुलजार, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
School buzzing, children welcomed by applying tilak
मिर्जापुर। गर्मी की डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय खुल गए। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूलों में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, लंबे समय बाद स्कूलों में पहुंचे बच्चाें ने पढ़ाई के साथ खेलकूद में समय बिताया। हालांकि, बारिश की वजह से विद्यालयों में करीब 50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

नगर के लाल डिग्गी स्थित रानी कर्णावती कंपोजिट विद्यालय में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बच्चों का स्वागत किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली को भी रवाना किया। प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी व अन्य थे। विंध्याचल: क्षेत्र के कंपोजित विद्यालय घमहापुर मे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाध्यापक शशिकांत तिवारी ने बच्चों छात्रों का स्वागत करने के साथ रैली निकाली गई। गोपालपुर मडगुडा, महुआरी कला, शिवपुर, विंध्याचल, गोसाईपुरवा समेत अन्य प्राथमिक विद्यालयों में भी उल्लास का माहौल रहा। चुनार : क्षेत्र के स्कूलों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। हालांकि बारिश के चलते बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गंगेश्वरनाथ के प्रधानाध्यापक वंशीधर चतुर्वेदी ने बताया कि 230 के सापेक्ष 75 बच्चे पहुंचे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 206 के सापेक्ष 114 बच्चे पहुंचे थे। जिगना: छानबे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलापुर को छोडकर सभी विद्यालय मंगलवार को खुल गए, जहां चंदन लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। कम्पोजिट विद्यालय मिश्रपुर से प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कम छात्र वाले बलापुर और महोखर को बंद किया गया है। कंपोजिट विद्यालय राजगढ़ में 15 बच्चे आए थे। यहां कक्षा तीन के बच्चों का चंदन लगाकर प्रवेश कराया गया। कंपोजिट विद्यालय ड्रमंडगंज में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार त्रिपाठी के साथ सभी शिक्षकों ने चंदन लगा कर बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक के सभी 233 परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हुआ। विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। इस बात की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने दी है।
जमुई में रेलवे अंडरपास के नीचे पानी भरने से 50 प्रतिशत बच्चे स्कूल बस से पहुंचे। भांवा: कंपोजिट विद्यालय लूसा में भी बच्चों का स्वागत किया गया और स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। पड़री क्षेत्र के 112 परिषदीय विद्यालयों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। नरायनपुर के स्कूल भी खुल गए और स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकाली गईं। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खेमईबरी में प्रधानाध्यापक नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बच्चों को रोली लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

वहीं, नगर के टाउन हॉल कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बच्चों को संस्कार का पाठ पढ़ाया। बच्चों से कहा सुबह उठकर माता-पिता का और स्कूल पहुंचकर अपने गुरुजनों का पैर छूकर आशीर्वाद लें। उन्होंने बच्चों से पूछा कि गर्मी की छुट्टी में आपने क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed