फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sbsp savdhan yatra reached Mirzapur Om prakash Rajbhar said Government free electricity bill of poor

मिर्जापुर पहुंची सुभासपा की सावधान यात्रा: ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार बनने पर PG तक शिक्षा मुफ्त देंगे

Sun, 09 Oct 2022 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान यात्रा मिर्जापुर पहुंची। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने वाले परिजनों को जेल में डाला जाएगा। वहीं स्नातकोत्तर (पीजी) तक शिक्षा मुफ्त की जाएगी। 

विज्ञापन
Sbsp savdhan yatra reached Mirzapur Om prakash Rajbhar said Government free  electricity bill of poor
मिर्जापुर में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने वाले परिजनों को जेल में डाला जाएगा। वहीं स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त की जाएगी।  ओमप्रकाश राजभर रविवार को मिर्जापुर में सावधान यात्रा पहुंचने पर जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारें बड़े उद्योगपतियों का एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ कर सकती है तो गरीबों के घरेलू बिजली बिल भी माफ किया जाना चाहिए। उनकी पार्टी मुफ्त बिजली, नि:शुल्क व एक समान शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, निजी व सरकारी सभी अस्पतालों में सरकार के खर्च पर गरीबों व आम आदमी के इलाज के लिए लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन


पहली बार राजनीति में समाज के पिछड़े लोगों की चर्चा
इन मुद्दों पर जनता को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। साथ ही देश व प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस आंदोलन से सरकारें दबाव में हैं। जनता इस मुद्दे पर जितनी जल्दी मुखर होगी, उतनी जल्दी इसे कराने में सफलता मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में पहली बार राजनीति में समाज के पिछड़े लोगों की चर्चा हो रही है। अभी तक उनका उपयोग सियासी दल सिर्फ वोट के लिए करते रहे हैं। सावधान यात्रा इन लोगों को जगाने का काम कर रही है।

यह यात्रा प्रदेश के सभी 75 जिलों से होते हुए 27 अक्तूबर को गांधी मैदान पटना पहुंचेगी। वहां सावधान महारैली आयोजित कर यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी बिहार में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed