Sawan Special: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला, जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:00 PM IST
सार
नगर के बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री तारकेश्वर महादेव, भोलेनाथ मंदिर भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इसी तरह 96 क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ, हलिया क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर व शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला
- फोटो : अमर उजाला