{"_id":"9472ccf02df05f62e1c0dd96b70b5640","slug":"save-the-children-repeated-determination-of-avian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सेव बर्ड का दोहराया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सेव बर्ड का दोहराया संकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुवरिया स्थित किड्स इंटननेशनल स्कूल में शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सेव बर्ड का संकल्प दोहराया। अभिभावकों को संदेश दिया कि पक्षियों के दाना-पानी का इंतजाम हम सभी लोगों को अपने-अपने छतों पर करना चाहिए।
विद्यालय की सेंटर हेड नितिशा विक्रम सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा ही जीवन की सार्थकता है। स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर प्रतिमा केशरी ने कहा कि हमारे बड़ों ने हम लोगों को बताया है कि गौरैया सुबह-सुबह सब लोगाें के घरों पर जाती थीं और फुदुक-फुदुक कर लोगों को जगाती थीं और खिड़कियों एवं दरवाजों पर जाकर बैठती थी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के हाथों में सेव बर्ड तथा पक्षियाें से प्रेम करो आदि स्लोगन लिखीं तख्तियां मौजूद थीं। इस दौरान रुचि चतुर्वेदी, शीला, मंजू सहित किड्स इंटरनेशनल स्कूल के सभी स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।