फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanitation workers outraged over a councilor's rude behavior at the municipal council meeting.

Mirzapur News: नपा की बैठक में सभासद की अभद्रता के खिलाफ भड़के सफाई कर्मचारी

Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers outraged over a councilor's rude behavior at the municipal council meeting.
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी को पत्रक देते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सोश - फोटो : 1
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग अभियान के लिए हुई बैठक में भाजपा सभासद धीरज सोनकर पर कथित रूप से सफाई कर्मचारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद विवाद गहरा गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष सुदर्शन का आरोप है कि बैठक के दौरान सफाई नायक रेनकोट और वर्ष 2017 से बकाया ग्रीष्म व शीतकालीन वर्दी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नाला सफाई के भुगतान की भी मांग कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सभासद धीरज सोनकर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम सब नालायक हो और धमकी दी कि मेरे वार्ड में जो आएगा, वह मार खाएगा। इस पर सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष सुदर्शन ने अधिशासी अधिकारी और नगर पालिकाध्यक्ष को पत्रक देकर संबंधित सभासद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी 26 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। ईओ जी लाल का कहना है कि उन्हें पत्र मिला है और अभी वह मामले की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में धीरज सोनकर से फोन पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed