फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanitation system in Vindhya Dham is ruined, there is filth everywhere

Mirzapur News: विंध्य धाम में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जगह-जगह गंदगी

Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in Vindhya Dham is ruined, there is filth everywhere
विंध्याचल। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते आस्था धाम विंध्याचल में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विंध्याचल क्षेत्र में गंगा घाट तथा गलियों में जगह-जगह नाली का गंदा पानी बह रहा है। नियमित सफाई के अभाव में मुख्य सड़कों जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नवरात्र के दौरान नगर नालिका प्रशासन की तरफ से सफाई के लिए बेहतर इंतजाम किए जाते हैंं। नवरात्र समाप्त होते ही अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी हटा दी जाती है, जबकि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अखाड़ा घाट, इमली घाट, परशुराम घाट, भैरो घाट, पक्का घाट, कच्चा घाट, दिवान घाट आदि पर जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। फतेहपुरी गली, नाहर गली में तो सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। बंगाली चौराहे के पास स्थित एक गली में कई दिन से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। मुख्य सड़क पर भी सफाई नहीं होती है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। आस्था धाम में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed