फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sandeep first in 800 and 1500 meter race

Mirzapur News: 800 व 1500 मीटर की दौड़ में संदीश प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sandeep first in 800 and 1500 meter race
बथुआ ​स्थित राजकीय पालिटे​क्निक में आयोजित वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतिभाग कर
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद, वाद-विवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम-2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें आठ सौ व 1500 मीटर की दौड़ में संदीश प्रथम रहे।
विज्ञापन

छात्र वर्ग : 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर शिवहरी दीपांकर व तृतीय स्थान पर अर्पित ठाकुर रहे। छात्र वर्ग : 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान जयप्रकाश यादव और तृतीय स्थान शिवहरी दीपांकर को मिला।
विज्ञापन

छात्र वर्ग : गोला प्रक्षेप में प्रथम स्थान आशीष गौतम को, द्वितीय आसिफ अहमद और हिमांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग : 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विभा सिंह को मिला, द्वितीय अर्चना व तृतीय स्थान पर साधना पटेल रही। छात्रा वर्ग : ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर आकांक्षा मौर्या, द्वितीय संजना सिंह और तृतीय स्थान पर पलक सिंह रही। छात्रा वर्ग : लंबी कूद में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय ऋतम्भरा तिवारी और तृतीय स्थान पर रोशनी पाल रही। छात्रा वर्ग : बैडमिंटन (सिंगल) में प्रथम स्थान पर ज्योति रही। छात्रा वर्ग : बैडमिंटन (डबल्स) में सिद्धिता गुप्ता व सुहानी सिंह विजयी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व राजगढ़ राजकीय पाॅलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बसंत लाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, इसीलिए इसे पाठ्यक्रम में रखा गया है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

इसके साथ ही 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर का हीट तथा डिस्कस, जैवेलिन, वॉलीबॉल व टेबल टेनिस का क्वालिफाइंग राउंड शुरू हुआ। मुख्य अतिथि को एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं ने सलामी दी। पिछले वर्ष के चैंपियन छात्र शिवहरी दीपांकर व छात्रा अर्चना ने मुख्य अतिथि सेे मशाल लेकर ट्रैक का चक्कर लगाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य लवकुश सिंह ने किया। संचालन प्रिन्सी पांडे, व लवकेश कुमार पाल ने किया। अजय कुमार, स्तुति श्रीवास्तव, सविता कुमारी, ब्रजेश कुमार सुमन, केशव सिंह, डाॅ. पवन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed