फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sand market clerk arrested, four empty trucks recovered

Mirzapur News: बालू मंडी का मुंशी गिरफ्तार, चार खाली ट्रक बरामद

Mon, 30 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sand market clerk arrested, four empty trucks recovered
मिर्जापुर/अदलहाट। हाजीपुर स्थित एकेएस बालू मंडी में सीज की गई 17 ओवरलोड ट्रक लेकर भागने के मामले में पुलिस ने रविवार को बालू मंडी के मुंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार खाली ट्रक भी बरामद की है। अन्य ट्रकों की पुलिस तलाश कर रही है। ट्रक पहले ओवरलोड पकड़ी गई थी और अब पुलिस खाली ट्रक बरामद कर रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 26 दिसंबर की रात एसडीएम चुनार राजेश वर्मा के नेतृत्व में खनिज, परिवहन और पुलिस की टीम ने अहरौरा और अदलहाट में अभियान चलाकर 108 ओवरलोड और बिना परमिट के जा रहे ट्रकाें को पकड़ा था। ट्रकों पर बालू व गिट्टी लदी थी। इन वाहनों को अहरौरा और अदलहाट थाने की पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया था। इसमें से अदलहाट थाने के हाजीपुर एकेएस बालू मंडी में पुलिस की निगरानी में 37 ट्रक सीज की गई थीं। वहां पुलिस की ड्यूटी लगी थी। इसके बावजूद 27 दिसंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे चालक 17 ट्रक लेकर फरार हो गए। इस मामले में बालू मंडी में तैनात दरोगा मुनीम गुप्ता की तहरीर पर मुंशी नमो नारायण गुप्ता और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने सात ट्रकों को पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा व मुनीम समेत दो लोगों को निलंबित कर दिया था। इस बीच पुलिस ने रविवार को बालू मंडी के मुंशी नमो नारायण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। चार खाली ट्रकें भी बरामद हुई हैं। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि चार खाली ट्रक बरामद कर आरोपी नमो नारायण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed