{"_id":"610f88938ebc3e7b3357a0c5","slug":"samajwadi-party-state-president-naresh-uttam-patel-visit-purvanchal-amid-up-election-2022-sp-leader-worship-in-vindhyachal-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में नवाया शीश, बोले- जिस जाति का हुआ अपमान, सपा लगाएगी गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में नवाया शीश, बोले- जिस जाति का हुआ अपमान, सपा लगाएगी गले
Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
सार
पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 का चुनाव आप लोगों के हाथ में है। आगे कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां जनता को पसंद है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरे प्रदेश में एक लहर है।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में सपा के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को कहा कि जिस जाति का अपमान हुआ है, उसे पार्टी गले लगाने को तैयार है। वह मिर्जापुर जिले में मड़िहान विधानसभा स्थित राइस मिल में पांचों विधानसभाओं के बूथ व सेक्टर पदाधिकारियों के कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची के नाम संशोधन की प्रक्रिया को आंदोलन के रूप में चलाएं। बूथ अध्यक्षों से अपील की कि समय रहते कोविड-19 का वैक्सीन निश्चित रूप से लगवा लें, और दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करें। जो वैक्सीन नहीं लगाएगा वह चुनावी ड्यूटी नहीं कर सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि कहा कि यह अंतिम लड़ाई है। भाजपा को उखाड़ कर फेंकना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
सपा गरीबों का करती है सम्मान
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार आई तो 55 लाख पेंशनरों को दो हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। सपा गरीब, दलित, महिलाओं का सम्मान करती है। आय दोगुना करने की बात कहने वाली भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। डीजल पेट्रोल खाद के दाम व बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों की झोली भर रही है। यह बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मड़िहान विधानसभा कार्यालय पर स्वागत के दौरान कहीं। कहा कि किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
कंतित शरीफ पर चादरपोशी
- फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। दर्शन पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता विजय बाबू मिश्रा ने कराया। इसके बाद कंतित स्थित मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जनता के हाथ में है। आप जिसे बनाओगे वह वह बनेगा। अखिलेश यादव के कार्य व्यवहार और उकनी नीतियां जनता को ज्यादा पसंद है, इसीलिए पूरे प्रदेश में जनता सपा के साथ है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। दर्शन पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता विजय बाबू मिश्रा ने कराया। इसके बाद कंतित स्थित मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव जनता के हाथ में है। आप जिसे बनाओगे वह वह बनेगा। अखिलेश यादव के कार्य व्यवहार और उकनी नीतियां जनता को ज्यादा पसंद है, इसीलिए पूरे प्रदेश में जनता सपा के साथ है।