{"_id":"614da71e8ebc3efb7f665228","slug":"samajwadi-party-leader-gunner-slapped-bike-rider-in-mirzapur-collectorate-office-they-ran-away-from-spot-when-crowd-gathered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: गनर ने बाइक सवार युवक पर की थप्पड़ों की बरसात, तमाशा देखते रहे सपा नेता, भीड़ जुटी तो मौके से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: गनर ने बाइक सवार युवक पर की थप्पड़ों की बरसात, तमाशा देखते रहे सपा नेता, भीड़ जुटी तो मौके से भागे
Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी का एक नेता अपने फार्च्यूनर वाहन से कलेक्ट्रेट में किसी कार्य से आया था। लौटने के क्रम में गेट के बाहर एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसके बाद वाहन से उतरे सपा नेता के गनर ने बाइक सवार युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
गनर ने बाइक सवार युवक पर की थप्पड़ों की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के पास एक सपा नेता के गनर की दबंगई का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर सपा नेता के गनर ने सरेराह बाइक सवार युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवक की गलती बस इतनी थी कि उसकी बाइक सपा नेता के फॉर्च्यूनर वाहन से टकरा गई थी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गेट पर फॉर्च्यूनर में टक्कर के बाद सपा के गनर ने बाइक सवार युवक की कॉलर पकड़ कर कई थप्पड़ जड़े। नजारा देख कर आसपास के लोग पहुंचे तो तमाशा देख रहा सपा नेता गाड़ी में बैठ कर फरार हो गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी का एक नेता अपने फार्च्यूनर वाहन से कलेक्ट्रेट में किसी कार्य से आया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह अपने वाहन में बैठकर कलेक्ट्रेट से निकल रहा था। इस दौरान गेट के बाहर एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसके बाद वाहन से उतरे सपा नेता के गनर ने गुस्से में बाइक सवार युवक की कॉलर पकड़ कर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान सपा नेता वहां खड़े-खड़े तमाशा देखते रहा।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की पिटाई होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सपा नेता को घेर लिया। लोगों से घिरता देख सपा नेता गाड़ी में बैठकर भाग गया। सपा नेता की गाड़ी पर प्रमुख लिखा था। जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह किसी ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी है। पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।