फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samajwadi Advocate Sabha will fight the legal battle of workers

कार्यकर्ताओं की कानूनी लड़ाई लड़ेगी समाजवादी अधिवक्ता सभा

Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Advocate Sabha will fight the legal battle of workers
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रहे अंकित दुबे को अब प्रदेश सचिव बना दिया गया है। प्रदेश सचिव बनने पर गृह जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया गया। जिले में जगह-जगह स्वागत के बाद वे बाजीराव कटरा स्थित लोहियावादी राजनैतिक गुरु स्व. अरुण कुमार दुबे के चित्र पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पहुंचे। प्रदेश सचिव अंकित दूबे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सरकार पुलिस व प्रशासन के बल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जायज मांग उठाने पर भी मुकदमा दर्ज कराकर उनका दमन करने का कार्य कर रही है। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी कानूनी लड़ाई समाजवादी अधिवक्ता सभा लड़ेगी। स्वागत करने वालों में अशोक यादव , नागेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह व रूपेश रंजीत फौजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed