{"_id":"66a5728af747a4964904e647","slug":"samadhan-diwas-not-a-single-case-was-settled-in-six-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-119728-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 320 मामलों में से मौके पर सिर्फ में 30 का निपटारा हो पाया। महत्वपूर्ण बात यह है कि छह थानों में एक भी मामले का मौके पर निपटारा नहीं हो पाया।
शहर कोतवाली में आए छह में प्रार्थना पत्रों में से एक, विंध्याचल में 31 में से पांच, देहात कोतवाली में 50 में से दो, चील्ह में 12 में से तीन, लालगंज में 20 में से एक, जिगना में 25 में से तीन, संतनगर में 11 में से तीन, चुनार में 15 में से एक, अदलहाट में 27 में से दो, जमालपुर में 18 में से एक, अहरौरा में 16 में से आठ, राजगढ़ में चार में एक मामले का निपटारा किया गया। कटरा कोतवाली में 20, कछवां में छह, पड़री में 23, हलिया में 30, ड्रमंडगंज में आठ और मड़िहान थाने में आए नौ प्रार्थना पत्रों में से मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो पाया। लालगंज में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी तथा डीआईजी आरपी सिंह लोगों की शिकायतें सुनीं। डीआईजी ने सीओ को केस डायरी पेंडिंग होने पर उसके निस्तारण का निर्देश दिया।
कछवां थाने में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण की जांच आख्या की समीक्षा भी की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया। उधर, हलिया थाने में नायब तहसीलदार लालचंद राम, निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। चुनार में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और संतनगर में तहसीलदार मड़िहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जमालपुर में चुनार तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामनरायन सरोज आदि मौजूद रहे। हलिया में एएसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह व नायब तहसीलदार सीजी सागर ने शिकायतें सुनीं।