फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Diwas

Mirzapur News: समाधान दिवस - 18 थानों पर आए 98 मामले, 17 पर एक का भी निस्तारण नहीं

Sun, 26 Apr 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas
सिर्फ शहर कोतवाली में आए तीन मामलों में दो का निस्तारण
विज्ञापन

मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के 18 थानों पर 98 मामले आए। इसमें सिर्फ शहर कोतवाली में आए तीन प्रार्थना पत्र में दो मामलों का निस्तारण हुआ। बाकी 17 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इसमें कटरा कोतवाली में आए तीन, विंध्याचल थाने में नौ, देहात कोतवाली में आठ, चील्ह थाने में एक, कछवां थाने में नौ, पड़री थाने में तीन, लालगंज थाने में सात, हलिया थाने में चार, जिगना थाने में 11, संतनगर थाने में चार, ड्रमंडगंज थाने में आठ, चुनार थाने में तीन, अदलहाट थाना पुलिस ने पांच, जमालपुर थाने में छह, मड़िहान थाना में चार, अहरौरा थाना में छह, राजगढ़ थाना में आए चार मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। जिगना: थाना समाधान दिवस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आत्माराम यादव व राजस्व निरीक्षक विजय शंकर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।

केस स्टडी
केस-वन
ग्राम पंचायत मनिकठी की सरला देवी ने बताया कि अवरुद्ध चकरोड को खाली कराने के लिए 15 बार शिकायत कर चुकी हूं। अगले समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार गरिमा यादव ने बीते मंगलवार तक चकरोड खाली कराने का आश्वासन दिया था।22 मई 2025 से लगभग 15 प्रार्थनापत्र तहसील दिवस थाना दिवस पर दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


केस-दो
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम चेहरा के शिवानंद गिरी भी 15 से ज्यादा बार खेत की पक्की पैमाइश के बाद जमीन और चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत कर चुके हैं। इस बार अधिकारी के न आने से बैगर शिकायत दर्ज कराए वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed