{"_id":"64bc29dfe34df149950a2994","slug":"salary-of-two-block-development-officers-stopped-chief-development-officer-took-action-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-2812-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो खंड विकास अधिकारियों का रोका वेतन, मुख्य विकास अधिकारी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो खंड विकास अधिकारियों का रोका वेतन, मुख्य विकास अधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कोन विकास खंड में विधायक के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने खंड विकास अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका है। साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीडीओ ने कहा कि जनप्रतिनिधि से यह शिकायत मिली कि पौधरोपण कार्यक्रम स्थल पर खंड विकास अधिकारी सहित समस्त कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। जिससे सम्मानित जन प्रतिनिधि के प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ है। इसके अतिरिक्त विकास खंड मझवा में मनरेगा के कार्यों में लापरवाही होने पर कार्यक्रम अधिकारी खंड विकास अधिकारी सिटी का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पिछले एक सप्ताह से मनरेगा भुगतान के संबध में विकास खंड के प्रमुख सहित विभिन्न ग्राम प्रधानों से शिकायत मिली थी, जिसका बीडीओ ने संतोषजनक स्पष्टीकरण नही दिया। इस संबध में मुख्य विकास अधिकारी ने निवर्तमान तैनात खंड विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक महाराजगंज रामदरस चौधरी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आयुक्त, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेशको पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन
साथ ही आयुक्त के निर्देश के क्रम में कलस्टर के रूप में पोल्ट्री शेड बनाने का निर्देश दिया गया था। परंतु इसका कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया है, जो उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना है। मनरेगा के संबंध में नियमों का पालन न करने पर नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को व उपायुक्त श्रम रोजगार को अंतिम चेतावनी मुख्य विकास अधिकारी ने दी। विशेष रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर श्रम सामग्री का अनुपात का अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।