फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of 13 center in-charge stopped in two days on zero purchase

Mirzapur News: शून्य खरीद पर दो दिन में 13 केंद्र प्रभारियों का रोका वेतन

Fri, 05 May 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Salary of 13 center in-charge stopped in two days on zero purchase
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के जिन केंद्रों पर गेहूं खरीद अब तक नहीं हुई है, उनमें से 13 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से हाल ही निर्देश दिया गया है कि शून्य खरीद वाले गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारियों का वेतन रोक दिया जाए। शासन के निर्देश के मद्देनजर संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने जीरो खरीद पर दो दिन में 13 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। इसमें से भदोही जिले में बुधवार को चार व सोनभद्र में छह केंद्रों पर कोई खरीद नहीं की गई थी।इस पर संभागीय खाद्य नियंत्रक ने संबंधित केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को भदोही में तो खरीद हुई, लेकिन सोनभद्र के तीन केंद्रों पर खरीद शून्य रही। इस पर संभागीय खाद्य नियंत्रक ने संबंधित केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य का स्पष्ट निर्देश है कि यदि किसी केंद्र पर जीरो खरीद होती है तो संबंधित केंद्र प्रभारी का वेतन रोका जाय। उन्होंने गेहूं खरीद की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि विंध्याचल मंडल गेहूं खरीद में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed