फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Saint unwavering langer in intercourse

संत समागम में हुआ अटूट लंगर

Mon, 09 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 09 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saint unwavering langer in intercourse

विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 349 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा निर्मल संगत में रागी जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन के साथ ही अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के त्रिमोहानी, नारायणघाट स्थित गुरुद्वारा निर्मल संगत श्री गुरु तेग बहादुर साहिब तप स्थान पर आयोजित संत समागम के दौरान शबद-कीर्तन का आयोजन       किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि विगत दस दिनों से गुरुद्वारा परिसर में चल रहे अटूट लंगर व अखंड पाठ का समापन भी हो गया। संत समागम में हरिद्वार, अमृतसर, पठानकोट, दिल्ली, वाराणसी, इलहाबाद आदि स्थानाें से संत महात्माओं ने शिरकत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे में विगत 31 जनवरी से चल रहे गुरुवाणी और श्रीराम कथा का भी समापन गुरुद्वारे में रविवार को हो गया। कार्यक्रम का संचालन महंत श्याम सुंदर सिंह शास्त्री ने किया।


इस दौरान अनुभवा नंद, कृष्णानंद, हरभजन सिंह, प्रीतम सिंह शास्त्री, आशा सिंह, गुरुमिंदर सिंह सरना, करमजीत सिंह सरना, इंदरप्रीत सिंह सरना, भूपेंद्र सिंह डंग, सुशील सिंह, विकास, अजय मेहरोत्रा, कौशल पवाधा, दिनेश, राज सिंह, हरबंश सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, त्रियोगी नारायण मिश्र, नीरज त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री सहित सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed