फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sainik school, mirzapur

सैनिक स्कूल के लिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

Tue, 14 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sainik school, mirzapur
चुनार। मिर्जापुर की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर जिले में सैनिक स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी के कैप्टन रवि ने तहसील क्षेत्र के धौंहा में जमीन का निरीक्षण किया। उनके साथ जिले के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

कैप्टन रवि ने बताया कि जमीन को लेकर अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेंगे। हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। कहा कि करीब 50 एकड़ जमीन की जरूरत है, जो यहां पर उपलब्ध है। निरीक्षण में एसडीएम चुनार, नायब तहसीलदार, जल निगम, स्वास्थ्य सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के समय सांसद पटेल के प्रतिनिधि के रूप में आनंद पटेल, मेघनाथ और राम वृक्ष बिंद स्थल पर मौजूद थे। बता दें कि सांसद श्रीमती पटेल का मिर्जापुर जनपद में शिक्षा के विकास पर ज्यादा ध्यान है। केंद्रीय विद्यालय व मेडिकल कॉलेज उनके ही प्रयास का परिणाम है। अब सैनिक स्कूल को खुलना प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed