फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ruckus when juice served instead of meat feast residence of Bhadohi MP people got injured in fight

बोटी की जगह तरी मिलने पर हुआ बवाल : भाजपा सांसद के आवास पर थी मटन की दावत, मारपीट में कई लोग घायल

Fri, 15 Nov 2024 06:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:23 PM IST
सार

Mirzapur News : भदोही सांसद विनोद बिंद का एक कार्यालय मझवां विधानसभा के करसड़ा ग्राम सभा में भी है। यहीं पर दावत का आयोजन था। इसी दौरान बोटी की जगह तरी (ग्रेवी) देने पर हंगामा होने लगा। कार्यकर्ताओं ने मिलकर मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
ruckus when juice served instead of meat feast residence of Bhadohi MP people got injured in fight
दावत के दौरान हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही सांसद विनोद बिंद के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा ग्राम सभा स्थित कार्यालय पर हुए भोज में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि दावत में एक युवक को बोटी की जगह तरी (ग्रेवी) दे दिया गया, जिससे उसने परोसने वाले को थप्पड़ मार दिया और उसके बाद वहां बवाल हो गया।

विज्ञापन




सांसद के करसड़ा स्थित कार्यालय पर करीब एक हजार लोग न्योता में शामिल हुए थे। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मीट की बाल्टी से सांसद के वाहन चालक का भाई बताए जा रहे युवक ने बुलावे पर पहुंचे युवक को बकरे की बोटी की जगह तरी परोस दिया। जिस पर युवक ने बोटी देने की बात करते हुए अपशब्द बोल दिया। 
विज्ञापन


इस पर बाल्टी से बोटी बांट रहे युवक ने तमीज से बात करने की नसीहत दी। जो युवक को तरी देखकर इस कदर नागवार लगा कि उसने बोटी बांट रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। सांसद के वाहन चालक को थप्पड़ मारे जाने पर हंगामा मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद मचा हंगामा
दोनों पक्ष आपस में ही मारपीट करने लगे, जिसमें बाल्टी और अन्य बर्तन के साथ हमला कर दिया गया। भोजन के बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपना पत्तल लेकर तितर-बितर हो गए। किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया।

सांसद के दावत में बकरे की बोटी के लिए मारपीट के दौरान घायल हुए लोग भी मामला बढ़ने की आशंका के चलते वहां से निकल लिए। हंगामा करने वाले लोगों के जाने के बाद दावत में पहुंचे लोगों को भोजन कराने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। जबकि कुछ लोग परिवार के साथ दावत करने की बात कर रोटी और बोटी बांधकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए।

मारपीट के दौरान घायल हुए युवक ने बताया कि किस प्रकार बोटी की जगह तरी मिलने पर भड़के युवक के थप्पड़ मारने से मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसने फटे सिर और कपड़े पर पड़े खून के छींटों को दिखाया। मौके से वह भी अपनी बाइक स्टार्ट कर इलाज कराने निकल गया। सांसद के दावत में बोटी के लिए मारपीट चर्चा का विषय बना हैं। बताया गया कि दावत में करीब 40 गांव से पहुंचे लोगों ने दावत उड़ाई। मारपीट होते ही तमाम लोग खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed