फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will come to Devraha Hans Baba Ashram

Mirzapur News: देवरहा हंस बाबा आश्रम आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will come to Devraha Hans Baba Ashram
विंध्याचल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 20 जुलाई को विंध्याचल धाम क्षेत्र के भाग देवर गांव स्थित परमहंस देवराहा हंस बाबा आश्रम में पहुंचेंगे। आश्रम के योग साधना धाम के विश्राम गृह में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन 21 जुलाई को सुबह आश्रम में देवराहा हंस बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का भोग लगाने के साथ ही हंस बाबा से आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात विंध्य धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के उपरांत वे सड़क मार्ग से वाराणसी प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए आश्रम में साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है, वहीं अमरावती चौराहा से लेकर आश्रम तक जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क को लोक निर्माण विभाग गड्ढा मुक्त करने में जुटा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख के आगमन के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed