{"_id":"61e2d57fdabaef075e38ca92","slug":"route-march-out-for-fearless-voting-mirzapur-news-vns633663946","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त मतदान के लिए निकला रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त मतदान के लिए निकला रूट मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके को खंगालने निकली पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ी तथा पुलिस के जवानों ने शनिवार की दोपहर संयुक्त रुप से रूट मार्च किया।
निष्पक्ष रुप से चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय राय के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों ने नगर सहित संवेदनशील तथा अति संवेदनशील इलाकों मे पथ भ्रमण करते हुए लोगों से भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने की अपील की।
पुलिस बल शनिवार की दोपहर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाने से निकली जो नगर क्षेत्र के गोला पांडेय जी तिराहा से होते हुए सम्मेतर, टिकरा खरंजा, सत्यानगंज, नई बाजार, बूढ़ादेई, चकिया मोड़ होते हुए मदारपुर पहुंची तथा वापस कई इलाकों मे फ्लैग मार्च करते हुए थाना परिसर पहुंची। इसके अलावा सेना तथा पुलिस टीम के जवानों ने ग्रामीण अंचलों के जुड़ई, जिगना, कुदारन, अधवार, मोहिनुद्दिन पुर, सोनपुर,खुटहां, पटिहटा, वन इमलियां, मानिकपुर, छातो, सारादह, मेरड़िया, सेमरा बरहो के वर्नरेबल तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मे भी फ्लैग मार्च कर चक्रमण किया। इस दौरान दौरान सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर के आर वर्मा, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कुंवर मनोज सिंह, ग्रिरेंद्र राय, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।