फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Route diversion will remain till May 17

Mirzapur News: 17 मई तक रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will remain till May 17
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तह आबकारी तिराहे से शैलेश तिराहे के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन सात से 17 मई तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। आवश्यकतानुसार शाम का समय बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन




डायवर्जन मार्ग पर वाहन जिला अस्पताल, शैलेश तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा (कचहरी चौकी), आबकारी तिराहा, रमई पट्टी, पुलिस लाइन होते हुए जाएंगे। नामांकन में आने वाले सभी सिटी क्लब परिसर में खड़े कराए जाएंगे। वाहनों की अधिकता होने पर पुलिस लाइन गेट तथा मोर्चाघर के पास रोक कर खड़े कराए जाएंगे। रमईपट्टी तिराहा, कलेक्ट्रेट तथा कचहरी के आस-पास वाहनों की अधिकता होने पर सभी वाहन तहसील चौराहा से गिरधर चौराहा तथा तरकापुर मोड़ से संकट मोचन की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।ना मांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के आस-पास ज्यादा वाहन होने तथा अधिक ट्रैफिक होने की वजह से रमईपट्टी तिराहा, आबकारी तिराहा, कचहरी चौकी, शैलेश तिराहा, जिला अस्पताल आदि के पास अनावश्यक आवागमन से लोगों को बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed