फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery in many places, cash stolen including cash

कई जगहों पर चोरी, नगदी सहित गहने चोरी

Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Robbery in many places, cash stolen including cash
जमालपुर। थाना क्षेत्र के सरसा गांव में मंगलवार रात चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी अरुण पांडेय ने फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गृहस्वामी अपने भाई शिवभूषण पांडेय के साथ जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर सड़क किनारे मकान बनवाकर रहते हैं। मंगलवार रात भोजन करने के बाद दोनों भाई अपने परिवार के साथ कमरे में सोने चले गए। मंगलवार की देर रात घर के पीछे बने शौचालय के सहारे छत पर चढे़ चोर सीढ़ी के सहारे आगन में उतर गए। कमरे में घुसकर आलमारी चाड़कर उसमें रखे दो जोड़ी सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक करधनी, कपड़ा, पर्स और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह कमरे में और छत पर सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और जल्द चोरों को पकड़कर सामान बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सेंध लगाकर बकरियों की चोरी
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया गांव निवासी पशुपालक के कच्चे मकान में बांधी 12 बकरियों को रात में चोर घर के पीछे सेंध लगाकर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पशुपालक ने थाने में तहरीर दी। हलिया गांव के कुंवरा मजरा निवासी सहवान खां ने बताया कि कच्चे मकान के अंदर 65 बकरियों को बांधा था। रात में 12 बकरियों को कमरे के पीछे सेंध लगाकर कुछ दूर खड़ी पिकअप में चोर लाद रहे थे। वह बगल के मकान में सो रहा था। नींद खुली तो चोरों की तरफ गया, चोरों ने सब्बल लेकर मारने के लिए दौड़ाया। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही चोर बकरियों को लादकर भाग चुके थे। पशुपालक ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर चोरी
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर में मंगलवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर मोबाइल, चार्जर आदि उठा लेे गए। देवहट निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात दुर्जनीपुर स्थित उनकी दुकान में ताला तोड़कर घुसे चोर इलेक्ट्रिक टार्च पांच पीस, चार्जर चार पीस, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन इलेक्ट्रिक झालर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed