{"_id":"67a65b8ceac18ad9280419c2","slug":"roads-shrunk-due-to-encroachment-half-the-city-is-suffering-from-traffic-jam-mirzapur-news-c-20-1-vns1053-880470-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ीं, आधा शहर जाम में बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ीं, आधा शहर जाम में बेहाल
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन, रामबाग, मुकेरी बाजार और घंटाघर समेत अन्य प्रमुख बाजाराें में अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं। पटरियों से सड़कों तक दुकानें सज जाती हैं और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे शहर का आधा हिस्सा सुबह से देर शाम तक जाम की चपेट में रहता है।
शहर में अतिक्रमण की समस्या के निराकरण के लिए पिछले साल अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से लोगों ने नालियों और पटरी पर कब्जा कर लिया है। सिविल लाइन से लेकर कचहरी मार्ग और रामबाग, संकटमोचन, वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, टटहाई रोड, रामबाग आदि स्थानों पर लोग पटरी पर दुकान लगाए है। मुकेरी बाजार का मार्ग तो काफी चौड़ा है। वहां पर डिवाइडर भी है, पर दुकान लगने से मार्ग संकरा हो गया है। आने-जाने वाले लोगों को समस्या होती है। यही हाल घंटाघर, टटहाई रोड, रामबाग और सिविल लाइन इलाके का है। यहां भी पटरियों पर दुकानें लगने और बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम लगता है।
..................................
सिविल लाइन में नहीं चला अभियान
मिर्जापुर। सिविल लाइन कचहरी रोड पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। पिछले वर्ष जब अतिक्रमण हटाओ अभियान चला तो सिविल लाइन पेट्रोल पंप तिराहा से टीबी अस्पताल तिराहा तक अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया गया। अभियान टीबी अस्पताल से आगे रामबाग की ओर चला था। सिविल लाइन में कचहरी पुलिस चौकी है। यहां से प्रतिदिन सभी अधिकारियों को गुजरना होता है। इसके बाद भी नाली के ऊपर कब्जा कर दुकान लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, न अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
......................................................
वर्जन
फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। लोग खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा तो नुकसान के जिम्मेदार स्वयं होंगे। - विनीत उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट