{"_id":"6824e657bfe8aa8021042c67","slug":"roads-have-shrunk-due-to-encroachment-there-is-daily-traffic-jam-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133743-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अतिक्रमण से सिकुड़ीं सड़कें, रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अतिक्रमण से सिकुड़ीं सड़कें, रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बाजारों में अतिक्रमण की वजह से सड़कें सिकुड़ गई हैं। पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है तो सड़कों पर ठेले-खोचमे और बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
नगर में छोटे-बड़े 25 बाजार हैं। मुकेरी बाजार, बसनहीं बाजार, वासलीगंज, पक्का घाट, सिविल लाइन, स्टेशन रोड, संगमोहाल और महुवरिया समेत अन्य बाजारों में अतिक्रमण की वजह से आवागमन मुश्किल हो रहा है। दुकानदार पटरियों पर कब्जा कर लेते हैं। जहां सड़कें कम चौड़ी हैं, वहां समस्या ज्यादा गंभीर है। घंटाघर व मुकेरी बाजार मेंं अतिक्रमण की समस्या अधिक है।
पटरी व्यवसायियों के चलते पूरी पटरी अतिक्रमण का शिकार हो गई है। एक प्रकार से पटरी दिखाई ही नहीं देती। सुबह और शाम के समय तो पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कुछ वर्ष पूर्व मुकेरी बाजार व घंटाघर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। उसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई न होने से समस्या जस की तस हो गई है।
विज्ञापन
दो जगह बने वेंडिंग जोन, पटरी व्यवसायी 8000
मिर्जापुर। नगर के संगमोहाल और पथरहिया में नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। दोनों जगह 60- 60 दुकानें आवंटित की गई हैं जबकि पंजीकृत पटरी व्यवसायियों की संख्या 8000 है। ऐसे में ज्यादातर व्यवसायी सड़कों के किनारे ही दुकाने लगा रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि पटरी व्यवसायी अपने स्थान से हटना ही नहीं चाहते। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। संवाद