{"_id":"5f11d4e28ebc3e637d41bd56","slug":"road-condition-in-mirzapur-did-not-run-for-a-year-mirzapur-news-vns536398655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर भी नहीं चली सड़क, गिट्टियां बिखरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालभर भी नहीं चली सड़क, गिट्टियां बिखरीं
विज्ञापन
अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पौनी गांव के पास बना गड्ढा ।
- फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग जानलेवा बन गया है। निर्माण के सालभर बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से लोगों का इस सड़क से गुजरना खतरा मोल लेने के बराबर है। इतना ही नहीं पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियां अधूरी होने से लोग गिर कर घायल हो रहे। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हैं। ऐसे में ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही।
लोक निर्माण विभाग खंड-2 मिर्जापुर अंतर्गत 10 किमी लंबे अदलहाट- इमिलियाचट्टी मार्ग के निर्माण के लिए पिछले वर्ष तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। जिसमे सड़क निर्माण, मिट्टी, गिट्टी, लेपन, नाली व पटरी का कार्य आधुनिक तकनीकी पर आधारित मशीनों से कराया जाना था। सड़क निर्माण की अवधि मे ही प्रदेश के उर्जा राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की ओर से नीबी गांव के सामने कार्य का निरीक्षण किया गया था। असंतुष्ट ऊर्जा राज्य मंत्री ने सहायक अभियंता लोक निर्माण पर नाराजगी व्यक्त जताते हुए कड़ी फटकार तक लगाई थी। एक वर्ष भी नही बीते कि जगह-जगह गिट्टियां उखड़ कर सड़क गड्ढे में तब्दील होनी शुरु हो गई। पौनी व सोनवर्षा गांव के पास नाली तो बना दी गई है किंतु वाराणसी- शक्ति नगर राजमार्ग से पथरौरा गांव तक एक किलोमीटर कच्ची नाली की खुदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे लोग हादसे का शिकार हो रहे।
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-2 कन्हैया झा का कहना है कि बस्तियों के आसपास सड़को पर जहां ज्यादा पानी लगता है वहां की सड़क उखड़ने की संभावनाए बढ़ जाती है। यदि अदलहाट- इमिलियाचट्टी मार्ग खराब हुई हैं तो मौसम खुलने पर उसकी मरम्मत करा दी जाएंगी।