ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के पूरवार गांव निवासी डंगर (60) की मंगलवार को बीमार होने पर मौत हो गई। जिसके शव का दाह संस्कार करने के लिए सोनभद्र के कई गांवों के लोग ट्रैक्टर से मिर्जापुर जिले के चील्ह घाट पर आ रहे थे। ट्रैक्टर पर 30 लोग सवार थे।
मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर जैसे ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर के ट्राली में टक्कर मार दिया। जिससे ट्राली पर सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां देखते ही चिकित्सक ने चेखुरी प्रसाद (70) निवासी भैसवार थाना घोरावल सोनभद्र व रामअवतार (65) निवासी पूरवार घोरावल सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामसूरत (40) निवासी मगरदहा कर्मा सोनभद्र, रामबरन (50) निवासी टेढ़े, राजाराम (50) निवासी मगरदहा, रामजी (30) निवासी मधक्न समेत अन्य लोगों को इलाज चल रहा है। वहीं आंशिक रूप से घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।