{"_id":"67ad90864b6a8209ab0af10e","slug":"road-accident-in-mirzapur-young-man-died-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News : पापा का इंतजार करते रह गए बच्चे..., मौत की सूचना मिलते ही बिलख पड़े; ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News : पापा का इंतजार करते रह गए बच्चे..., मौत की सूचना मिलते ही बिलख पड़े; ऐसे हुआ हादसा
Thu, 13 Feb 2025 11:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:56 AM IST
सार
हादसे में युवक की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मिर्जापुर के दुबार चौकी क्षेत्र के जयकर कलां गांव स्थित भुकभुकिया झरने के पास बुधवार देर रात एक बाइक सवार की वन विभाग द्वारा बनाए गए पत्थर के बैरिकेडिंग से टकराकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रेही गांव निवासी संजय बुधवार को किसी काम से दुबार बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय जयकर पपरा मार्ग पर भुकभुकिया झरने के पास अचानक सड़क पर वन विभाग द्वारा बनाई गई पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संजय के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र शंभू और एक पुत्री सरोजा है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। वे अपने पापा का इंतजार कर रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर दुबार कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन