फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Major accident in Ghazipur one youth died and one injured after truck collided with scooter

बुझ गया घर का इकलौता चिराग: परीक्षा देने जा रहे स्कूटी सवार युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Fri, 04 Apr 2025 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

Ghazipur Road Accident: गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। परीक्षा देने के लिए घर से निकले दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Major accident in Ghazipur one youth died and one injured after truck collided with scooter
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के यादव बस्ती के समीप ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दौरान स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने ढाई घंटे तक मार्ग जाम किए रखा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रामवृक्ष का पूरा रेवतीपुर निवासी उपेंद्र यादव (20) अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने चचेरे भाई गोलू यादव (17) के साथ बिहार स्थित पटना में परीक्षा देने जा रहे थे, तभी घर के सामने ताड़ीघाट बारा मार्ग 124 सी पर बारा की तरफ जा रही टेलर की चपेट गए। बताते हैं कि ट्रेलर बाइक को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रैक्टर में जाकर भिड़ा।
विज्ञापन




घटना के दौरान स्कूटी सवार उपेंद्र की मौत हो गई। जबकि गोलू यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां से सदर अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी- डंडे और रॉड, छोटे भाई की मौत; बड़ा भाई गंभीर

करीब चार घंटे बाधित रहा रास्ता
हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक उपेंद्र की मां गीता देवी और अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 



इसे भी पढ़ें; UP: 10 लाख के इनामी सहित 2 लोगों को उम्रकैद, रुपये के बंटवारे में हुई थी एक की मौत; आतंक का चेहरा था ये नक्सली

आश्वासन मिलने के बाद पुलिस को सौंपा शव

घटना की सूचना पर एसडीएम लोकेश कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को पुलिस को सौंपने को राजी हुए। मृतक उपेंद्र के पिता मन्नू यादव ने बताया कि उपेंद्र उनका एकलौता बेटा था। वह बीए का छात्र था और एनसीसी में भी दाखिला लिया था। 



उन्होंने बिलखते हुए कहा कि परिवार का चिराग बुझ गया। एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed