{"_id":"6211ea8540ac884dc95b3f09","slug":"road-accident-in-mirzapur-injured-iti-student-dies-panic-in-family-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
Sun, 20 Feb 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:45 PM IST
सार
मिर्जापुर के मझवा गांव निवासी शिवम दुबे (21) पुत्र सुरेंद्र दुबे उर्फ बबलू कछवां बाजार में कोचिंग करता था। शनिवार रात कोचिंग से लौटते समय टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
मिर्जापुर के मझवां गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आईटीआई के छात्र की देर रात वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कछवां क्षेत्र के मझवा गांव निवासी शिवम दुबे (21) पुत्र सुरेंद्र दुबे उर्फ बबलू कछवां बाजार में कोचिंग करता था।
विज्ञापन
वह शनिवार शाम कोचिंग से घर लौट रहा था। वह अपने गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग परिजनों को सूचना देकर शिवम को नजदीकी कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए शिवम को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात शिवम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शिवम आईटीआई का छात्र था। शिवम दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। इसके पिता सुरेंद्र कुमार उर्फ बबलू एलआईसी के एजेंट हैं।